परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के बेलागोविंदापुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में बुधवार को लड़की के मां राजेन्द्र प्रसाद की पत्नी कांति कुंवर के दिए आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर लिया है. इस संबंध में बताया जाता है कि बेलागोविंदापुर निवासी ओमप्रकाश प्रसाद की पत्नी किरण कुमारी की मंगलवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों ने बताया कि उसकी तबियत ठीक नहीं थी.
मंगलवार को जब ज्यादा तबीयत खराब हुई तो इलाज के लिए महाराजगंज ले जाया गया. रास्ते में ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. लेकिन लड़की के मां ने दिए आवेदन में कहा है कि मेरी लड़की की जान लिया गया है. लड़की का मायका भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के बसांव गांव हैं. थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मां के आवेदन पर चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…