दारौंदा: मारपीट मामले में दोनों पक्षों ने कराई प्राथमिकी, आठ नामजद

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मड़सरा गांव में 14 मई की शाम दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। इस घटना में तीन महिला सहित नौ लोग घायल हो गए थे। इस मामले में दोनों पक्षों द्वारा थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी कराई गई। इसमें कुल आठ लोगों को आरोपित किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि मड़सरा गांव निवासी सोनू यादव एवं खड़सरा निवासी जयकिशोर सिंह के बीच हुई आपसी रंजिश को ले मारपीट हो गई थी। घायल मड़सरा निवासी सोनू यादव के बयान पर खड़सरा निवासी मोनू सिंह समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। जबकि दूसरे पक्ष के खड़सरा निवासी जयकिशोर सिंह के बयान पर मड़सरा निवासी सोनू यादव, नारायण यादव समेत चार लोगों को आरोपित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026