✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने मंगलवार को प्रखंड के तीन सड़कों का शिलान्यास किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ नई अनुरक्षण नीति 2018 योजना अंतर्गत महुवल से कोल्हुंआ तक 111.01 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सड़क, दारौंदा बीटी रोड से उजांय तक 77.91 लाख की लागत से बनने वाली सड़क व कारगिल पथ से हरिजन टोला बगौरा शिव मंदिर तक 267.94 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया गया।
शिलान्यास के दौरान बगौरा गांव में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि सभी गांवों को संपर्क सड़क द्वारा मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। जहां की सड़कें खराब होंगी उसका उनका पुनः जीर्णोद्धार किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, रामेश्वर सिंह, बमबहादुर सिंह, मनीष सिंह, बृजनंदन सिंह, बबलू सिंह आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…