दारौंदा: आपसी विवाद में हुई मारपीट में चार घायल, एक रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के शेरही गांव में बुधवार की शाम दुर्गा मूर्ति विसर्जन के दौरान उधार सामान नहीं देने के विवाद में हुई मारपीट में एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सक द्वारा एक की स्थिति गंभीर बताकर प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि शेरही गांव में बुधवार की शाम मूर्ति विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था।

इसी दौरान शेरही निवासी दिनेश राम चाट समोसा की दुकान लगाया था। उसके दुकान पर आकर गांव के ही कुछ लोग उधार मांगने लगे। उधार नहीं देने पर गाली गलौज करने लगे। गाली-ग्लौज का विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इसी दौरान बीच बचाव करने आईं उसकी पत्नी शांति देवी, पुत्र नीरज कुमार राम तथा धीरज कुमार राम को उक्त लोगों ने लाठी डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। सभी घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। चिकित्सकों ने दिनेश राम की स्थिति चिंताजनक बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज चल रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026