दारौंदा: उत्कर्ष फाइनेंस कर्मी से लूट मामले में चार युवक हिरासत में, पूछताछ जारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर रेलवे फाटक 76 के समीप 31 अक्टूबर को उत्कर्ष फाइनेंस कंपनी के कर्मी (टीसी) से एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू एवं देसी कट्टा के बल पर रुपये, बाइक, मोबाइल, टैब आदि लूट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार लूट में लूटी गई बाइक एवं अन्य सामान बरामद किया गया है। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह से देर रात तक पुलिस बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी करती रही। इस दौरान थाना क्षेत्र के बालबंगरा, सारण के दाउदपुर, गोपालगंज में छापेमारी की गई है जहां से चार युवकों को हिरासत में लेकर थाना लाया गया।

इस मामले में पुलिस द्वारा शीघ्र मामले का उद्भेदन होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार रंजन ने बताया कि उत्कर्ष फाइनेंस बैंक कर्मी से लूट कांड में युवकों की पहचान कर ली गई है। एक से दो दिनों में लूट कांड का उद्भेदन कर लिया जाएगा। ज्ञात हो कि 31 अक्टूबर को थाना क्षेत्र के चिंतामनपुर रेलवे फाटक 76 के समीप एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने चाकू एवं देसी कट्टा का भय दिखाकर 68 हजार 495 रुपये, मोबाइल, बाइक व अन्य सामान लूट लिया था। इस मामले में पीड़ित कर्मी जामो थाना क्षेत्र के क्षेत्र ब्रह्मपुर निवासी अभिनंदन चौधरी चार के अज्ञात के विरुद्ध थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं इस घटना को लेकर बुधवार की शाम एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने भी दारौंदा पहुंच घटना का जायजा लेकर पुलिस पदाधिकारियों का कई दिशा निर्देश दिए थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026