परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के मध्य एवं उच्च विद्यालयों में शनिवार को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया गया। इस मौके पर छात्राओं को इसके प्रति जागरूक किया गया। प्रखंड के माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला की शिक्षिका पूजा कुमारी ने बताया कि यह दिवस प्रति वर्ष 28 मई को मनाया जाता है, लेकिन इस बार 28 मई को अवकाश होने के कारण यह कार्यक्रम 27 मई को ही किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता न रखने से महिलाएं कई तरह की गंभीर समस्याओं का शिकार हो सकती हैं।
इसलिए महिलाओं में जागरुकता लाने के उद्देश्य के लिए पूरे विश्व में यह कार्यक्रम 28 मई को मनाया जाता है। वहीं माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी की प्रधानाध्यापक पूनम कुमारी ने बताया कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है लड़कियों और महिलाओं को मासिक धर्म के दिनों में स्वच्छता और सुरक्षा के बारे में बताना है, जो उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर की शिक्षिका रीता कुमारी ने बताया कि मासिक धर्म संबंधी जानकारी से लड़कियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होने में सहायक हाेगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…