परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार को एक व्यक्ति द्वारा एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। इस दौरान पीड़िता ने उस व्यक्ति पर चाकू से प्रहार कर फरार हो गई। इस मामले में पीड़िता के पिता ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही दारोगा मियां पर मेरी पुत्री के साथ दुष्कर्म करने करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि दारोगा मियां गांव के ही एक मकान में गार्ड का काम करते हैं। वे उस लड़की को अकेला पाकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
इस दौरान बगल में रखा चाकू देख पीड़िता ने उस पर प्रहार कर घायल कर दिया तथा मौके से फरार हो गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने बताया कि घटना की जानकारी हाेते ही आरोपित को नवलपुर गांव से गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आरोपित नवलपुर गांव में एक खेत में छुप कर बैठा था तभी उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…