दारौंदा: कांग्रेस की बैठक में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान

0
baithak

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित में गुरुवार को कांग्रेस कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनंत तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डा. विधुशेखर पांडेय ने कार्यकर्ताओं को भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में आम जनता को बताने तथा पार्टी के हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि घर- घर में राहुल गांधी का संदेश बताया जाएगा।

विज्ञापन
pervej akhtar siwan online
WhatsApp Image 2023-10-11 at 9.50.09 PM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.50 AM
WhatsApp Image 2023-10-30 at 10.35.51 AM
ahmadali

भारत की आजादी में कांग्रेस के योगदान और आजादी के बाद देश को खुशहाल बनाने के लिए कांग्रेस के योगदान को बताया जाएगा तथा केंद्र सरकार व भाजपा की जनविरोधी नीतियों को जनता से अवगत कराना है। बैठक में सर्वसम्मित से 10 मार्च तक सभी बूथों पर अध्यक्ष और सचिव का चुनाव करने तथा 11 मार्च को सिवान जिला मुख्यालय में आयोजित हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम में काफी संख्या में भाग लेने का आह्वान किया गया। बैठक में विधानसभा प्रभारी बच्चा तिवारी, युवराज सिंह, सुशील कुमार, मो. इसराइल अंसारी, कामेश्वर सिंह, सीताराम, विजय कुमार तिवारी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।