परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित दिलावर मार्केट में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक प्रखंड अध्यक्ष अनंत तिवारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती पर तथा राहुल गांधी के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। साथ ही बढ़ती महंगाई व बेरोजगार पर चिंता व्यक्त की गई। प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र में भाजपा के नौ साल के शासन काल में देश में बेरोजगारी एवं महंगाई चरम पर है।
इससे हर वर्ग कराह रहा है। उन्होंने बताया कि बाजार में टमाटर 20 रुपये की जगह 140 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। इसके अलावा अन्य सब्जी एवं खाद्य पदार्थों के मूल्यों में वृद्ध पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है। इस कारण महंगाई आसमान छू रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष शशि भूषण तिवारी , बच्चा तिवारी, मो. हक, सरोज गोस्वामी, केदार शर्मा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…