दारौंदा: बच्चों को पटाखा व प्रदूषण से बचाव की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मुख्यमंत्री सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के के तहत बच्चों को पटाखा, प्रदूषण समेत अन्य आपदा से बचाव की जानकारी दी गई। विद्यालय के नामित फोकल शिक्षकों द्वारा बच्चों को पटाखा फोड़ने के सावधानी बरतने, प्रदूषण से कैसे बचाव करें एवं आपदा से बचाव की जानकारी माक डि्रल के माध्यम से दी गई। इस मौके पर बच्चों को पटाखे के दौरान आग लगने पर क्या करें और क्या नहीं करें आदि बातों की जानकारी दी गई। यह कार्यक्रम शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार मध्य विद्यालय दारौंदा में शिक्षक लालबाबू सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय फतेहपुर में रवींद्र कुमार, उत्क्रमित मध्य विद्यालय बेलागोविंदापुर में कविता देवी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रमसापुर में कमलेश सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय रानीबारी में धनंजय कुमार उपाध्याय, उत्क्रमित मध्य विद्यालय हड़सर पूर्वी में विनोद कुमार सिंह, माध्यमिक विद्यालय बालबंगरा में अरविंद कुमार चौबे, सर्वोदय मध्य विद्यालय रामगढ़ा में शहाबुद्दीन अंसारी, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर में रितु सिन्हा, माध्यमिक विद्यालय जलालपुर कचहरी में पूनम कुमारी माध्यमिक विद्यालय नंदाटोला में कमलेश्वर प्रसाद, मध्य विद्यालय करसौत में अनिल कुमार सिंह, मध्य विद्यालय रुकुंदीपुर में मनोज कुमार सिंह, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सतजोरा में मोहन राम आदि ने पटाखे फोड़ने में सावधानी बरतने एवं प्रदूषण से बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026