परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय कोड़ारी कला परिसर में सोमवार को अग्निशमन दल ने बच्चों को आग से बचने की जानकारी दी। इस दौरान आग से बचाव एवं राहत कार्य के लिए माक ड्रिल कराया। इस मौके पर अग्निशमन कर्मियों ने आग लगने के समय घबराहट की जगह संयम रखते हुए अपने व दूसरे को आग से कैसे बचाव किया जाए, इसके लिए जागरूक किया। वहीं उपस्थित लोगों को इस बात की भी सीख दी गई कि मकान बनवाते समय इस बात का ध्यान रखा जाए कि सुरक्षित पलायन व जीवन सुरक्षा हेतु आवश्यक सभी ढांचागत व्यवस्थाएं समावेशित हो।
अग्निशमन दल के सदस्यों ने यह बताया कि आग लगने पर मकान के छत पर फंसे बच्चों लोगों को कैसे बचाकर नीचे लाया जाय, इसके बचाव के तरीके पर विस्तृत चर्चा करते हुए जागरूक किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों का माकड्र्रिल भी कराया गया। आग से झुलसे लोगों को अस्पताल भेजने की सलाह दी गई ताकि उनका उपचार किया जा सके। इस मौके पर प्रधानाध्यापक मिथिलेश कुमार, हरेन्द्र गिरि, प्रमोद कुमार सिंह, शशि भूषण श्रीवास्तव, सीमा श्रीवास्तव समेत अग्नि निरोधक, आपदा प्रबंधन विभाग के कर्मी समेत काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…