दारौंदा: नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को आग से बचाव की दी गई जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा अग्निशमन पदाधिकारी महाराजगंज अजय कुमार सिंह के निर्देश पर गुरुवार को दारौंदा फायर स्टेशन द्वारा जागरुकता अभियान चलाया गया। इस क्रम में प्रखंड के बसवरिया टोला, अभुई, बैदापुर के विभिन्न चौक-चौराहों के ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाया गया। इस दौरान कई जगहों पर लोगों को आग से बचाव के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने खाना बनाने के समय कई महत्वपूर्ण बातों की जानकारी दी। इस दौरान गैस सिलेंडर पर खाना बनाने के बाद रेगुलेटर का स्वीच आफ करने, घर में बिजली उपकरण गुणवत्तापूर्ण लगाने, बिजली मिस्त्री को बुलाकर ही तार जोड़ने या अन्य कार्य को कराने, सिगरेट, बींड़ी आदि पीकर पूरी तरह बुझाकर फेंकने आदि की जानकारी गीत न नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी।

इस दौरान कलाकारों ने मवेशियों के लिए आग से सुरक्षा के उपाय, खलिहान में अग्नि सुरक्षा पर ध्यान देने, घर में आग लगने से बचाव की भी जानकारी दी गई। कलाकारों ने खपरैल मकान में सुबह आठ बजे के पहले व शाम पांच बजे के बाद भोजन बनाने, फूस के घर की दीवारों पर अनिवार्य रूप से मिट्टी का लेप लगाने की भी जानकारी दी। अग्निशमन पदाधिकारी अजय कुमार सिंह ने कहा कि खाना पकाते समय सिंथेटिक कपड़ों से परहेज करें। घर में हमेशा ड्रम में पानी व छोटी बाल्टी में बालू भरकर रखें। रोशनी के लिए बैट्री वाले टार्च, इमरजेंसी लाइट आदि का प्रयोग करें।

विद्युत तार के किसी भी जोड़ को ढीला या खुला न छोड़ें, बिजली तार के जोड़ को कभी भी प्लास्टिक से नहीं बांधें, खलिहान के आसपास बीड़ी, सिगरेट न पीयें और न ही किसी को पीने दें। कर्मियों ने सभी लोगों को अपने-अपने घर में अग्निशमन विभाग का नंबर रखने को कहा गया ताकि अगलगी की घटना होने पर विभाग को सूचित किया जा सके। इस मौके पर विक्रम कुमार भृगुशंकर रजक, सुनीता कुमारी, प्रीति कुमारी, सौरभ कुमार समेत काफी संख्या में ग्रामीण व बच्चे उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024