✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बालबंगरा गांव में शनिवार को पुलिस वाहन से धक्का लगने से एक मासूम घायल हो गया। स्थानीय लोगों की सहायता से उसे इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल मासूम थाना क्षेत्र के बालबंगरा निवासी देवकुमार चौधरी का पुत्र सुशांत कुमार है।
बताया जाता है कि सुशांत सड़क किनारे खेल रहा था, तभी वहां से गुजर रही पुलिस की गाड़ी से धक्का लगने से घायल हो गया। स्थानीय लोग पुलिस की गाड़ी को पकड़ना चाहे, लेकिन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…