परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी में गुरुवार की शाम शिक्षा सेवकों की बैठक हुई। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग से भी जोड़ा गया। इसमें शिक्षा सेवकों द्वारा लगातार अनुश्रवण करने पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि विद्यालयों के अनुश्रवण करने के दौरान अपने-अपने पोषक क्षेत्र में बच्चों की उपस्थिति पर ध्यान दें।
उन्होंने कहा कि समय से अनुश्रवण करें एवं वहां की सही स्थिति का आंकलन का रिपोर्ट देंगे। बीईओ ने सभी शिक्षा सेवकों को केंद्र पर भी उपस्थिति बढ़ाने का दिशा निर्देश दिया। इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने की सलाह दी गई है। इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले कर्मी पर आवश्यक कार्रवाई होगी। इस मौके पर रजिया शाहीन, अनवरी बेगम, कन्हैया राम, इजहार आलम, इस्मत आरा आदि उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…