दारौंदा: अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस विद्यालयों में बच्चों को दी जाएगी स्वच्छता की जानकारी

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को संक्रमण से बचाने के लिए नौ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस पर स्वच्छता की जानकारी दी जाएगी। साथ ही बच्चों को हाथ धुलाई कराई जाएगी। हाथ धुलाई दिवस पर बताया जाएगा कि साबुन से हाथ धोने से डायरिया, दस्त और पीलिया जैसे रोगों से बचा जा सकता है। नौ अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक जिला व विद्यालय स्तर पर स्वच्छता, हाथ धोने की प्रक्रिया और उसके महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए बच्चों द्वारा रैली निकाली जाएगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् ने इस संबंध में निर्देश जारी किया है, इसमें कहा गया है कि विद्यालयों में हाथ धोने के लिए नियमित रूप से समुचित साबुन व पानी की व्यवस्था रहनी चाहिए।

मध्याह्न भोजन से पहले व शौच के बाद हाथ धोने का अभ्यास बच्चों को कराना चाहिए। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि नौ से 15 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया जाना है। इसके तहत साबुन बच्चों को हाथ धोने के प्रति जागरूक करना है। हाथ धुलाई की जानकारी नहीं होने तथा इसके प्रति बच्चों को जागरूक नहीं होने के कारण वे संक्रमण के शिकार हो जाते हैं। इस अभियान के तहत विद्यालयों की अहम भूमिका है। हाथ धुलाई की विभिन्न गतिविधियों को डिजिटल माध्यम अथवा वाहटसप, फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम इत्यादि का उपयोग कर साबुन से हाथ धुलाई के महत्व को प्रसारित किया जाएगा। जागरुकता के लिए बैनर, पोस्टर इत्यादि तैयार किया गया है, जिसे पत्र के साथ संलग्न कर भेजा जा रहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026