दारौंदा: कंगाली छपरा में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के कंगाली छपरा में गुरुवार की रात एक युवक की सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के दुधीटोला निवासी अनिल कुमार सिंह के पुत्र अनीश कुमार सिंह के रूप में हुई है।पुलिस शव को पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनीश कुमार सिंह गुरुवार को गांव के ही तीन साथियों के साथ थाना क्षेत्र के बोधा छपरा में एक साथी के यहां बर्थडे पार्टी में गया हुआ था।लेकिन वह साथियों के आने के पूर्व ही बाइक से घर के लिए चल दिया। घर आने के दौरान कंगाली छपरा के पीरबाबा के समीप एक गड्ढे में अनियंत्रित होकर दुर्घटना हो गई। सिर में अधिक चोटे आई हुई थी।

जब उसके साथ लौटे तो देखा कि अनीश सड़क किनोर गड्ढे में गिरा हुआ है।घटना की सूचना उनके स्वजनों को दी। स्वजनों एवं ग्रामीणों के सहयोग से उसे महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताकर सदर अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही दारौंदा थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर एवं महाराजगंज थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया।वहीं अनीश की मौत के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को ढाढ़स बंधान रहे थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026