दारौंदा: हनुमत प्रतिष्ठात्मक महायज्ञ को निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के चिंतामनपुर गांव स्थित नवनिर्मित हनुमान मंदिर से हनुमान प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को रविवार को यज्ञाचार्य आशीष कुमार गिरि महाराज के नेतृत्व में हाथी-घोड़े, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में कई झांकियां प्रस्तुत की गई जो आकर्षण का केंद्र रही।

कलशयात्रा यज्ञ स्थल से आरंभ होकर लीला साह के पोखरा, कोड़ारी कला, कोड़ारी खुर्द होते हुए दारौंदा शिव एवं रामजानकी मंदिर स्थित तालाब के पास पहुंची जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जल भरी कर विभिन्न मार्गों से हाेते हुए यज्ञ स्थल पर पहुंची।

आयोजन समिति के सदस्य धीरेंद्र गिरि, रुदल गिरि, विक्रमा यादव, रवींद्र यादव, चंद्रमा गिरि, जीतेंद्र गिरी आदि ने बताया कि अयोध्या धाम से पधारी प्रवचनकर्ता साधना महाराज रात में प्रवचन करेगी। महायज्ञ की पूर्णाहुति आठ अप्रैल को हवन पूजा के साथ की जाएगी। महायज्ञ के दौरान बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला आदि लगाए गए हैं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026