दारौंदा: रुद्र महायज्ञ को लेकर निकली कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के करसौत स्थित शिव मंदिर में आयोजित अचल प्राण प्रतिष्ठा सह रुद्र महायज्ञ को ले गुरुवार को हाथी-घोड़े व बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। आचार्य कमलाकांत ओझा के नेतृत्व में कलश यात्रा करसौत, पिनर्थु खुर्द, भोज छपरा, रामजी छपरा, बोधा छपरा होते हुए बिकोड़ी तालाब पहुंची जहां वैदिक मंत्रोंच्चारण के साथ जल भरा गया।

उसके बाद कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची जहां आचार्यों द्वारा महायज्ञ का शुभारंभ कराया गया। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा ऊं नमः शिवाय, हर हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। यज्ञ समिति के सदस्य रामकृष्ण सिंह, मुरारी सिंह, करीमन सिंह, अंकित सिंह ने बताया कि रात में अयोध्या से पधारे कथावाचक अर्चना मणि पराशर द्वारा रामकथा का श्रवण कराया जाएगा। महायज्ञ की पूर्णाहुति 21 अप्रैल को हवन पूजा के साथ की जाएगी। इस मौके पर भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024