दारौंदा: महावीरी झंडा मेला की तैयारी को ले बैठक

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के भीखाबांध मठ परिसर में सोमवार को बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर एवं थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर की संयुक्त अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में भीखाबांध भैया बहिनी में 26 व 27 सितंबर को लगने वाले महावीरी झंडा मेला की तैयारी का जायजा लिया गया। साथ ही मेला को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय का निर्देश दिया गया। साथ ही लोगों को अफवाह से बचने की सलाह दी गई।

साथ ही शांति भंग करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि शांति व्यवस्था को ले जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। बैठक में बीडीसी हरीश यादव, जितेंद्र कुमार सिंह, कमलेश यादव, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित थे। ज्ञात हो कि 26 सितंबर की रात तथा 27 सितंबर को दिन में निर्धारित है। इसमें कलवारी टोला, लक्षमनिया टोला, रामचंद्रपुर, बबुआन टोला, यादव टोला व बाल बंगरा आदि गांवों से अखाड़ा शामिल होंगे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026