दारौंदा: केंद्रीय विद्यालय में मेरी मिट्टी मेरा देश कार्यक्रम का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के उजांय स्थित केंद्रीय विद्यालय महाराजगंज में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम का समापन किया गया। इस मौके पर अमृत कलश यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से निबंध प्रतियोगिता, कला एवं रंगोली बनाओ प्रतियोगिता, देशभक्ति गीत एवं शपथ आदि गतिविधियां आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य अभिमन्यु यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम एक सितंबर से 30 सितंबर तक आयोजित किया गया।

प्राचार्य ने अपने संदेश में कहा कि ‘मेरी माटी मेरा देश, उगते इसमें पेड़ अनेक, जीवन लेता पूरा देश…’। अमृत कलश यात्रा में माटी भरो अभियान में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक, छात्र-छात्राएं, अभिभावक आदि ने कलश में मिट्टी भरने का कार्य किया। दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी एवं उजांय के ग्रामीणों ने भी कलश में मिट्टी भरने का कार्य किया। अमृत कलश यात्रा के दौरान कार्यक्रम के अंतिम दिन विद्यालय के शिक्षक मनोज कुमार पासवान, अमित कुमार, शमसुन निसा, संदीप कुमार साह, आशुतोष कुमार एवं संदीप राज आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026