दारौंदा: बदमाशों ने किशोर को चाकू मार किया घायल, रेफर

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के बोधा छपरा में मंगलवार की शाम एक किशोर को बदमाशों ने चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल किशोर की पहचान महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ निवासी राकेश कुमार सिंह के पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महाराजगंज थाना क्षेत्र के धनछुआ निवासी विकास कुमार किसी काम से थाना क्षेत्र के बोधा छपरा गांव की ओर गया था। वहां से वह शाम में घर लौट रहा था तभी बदमाशों ने चाकू से पेट एवं पीठ प्रहार कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के सहयोग से उसे इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडलीय अस्पताल में लाया गया जहां उसकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। समाचार प्रेषण तक घटना का कारण पता नहीं चला है और ना ही स्वजन द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026