दारौंदा: विधायक ने दो पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के बसवरिया टोला एवं पकवलिया में रविवार को विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ व्यास सिंह ने पीसीसी सड़क का उद्घाटन शिलापट्ट का अनावरण कर किया। इसके बाद बसवरिया टोला में सभा को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि फतेहपुर से डुमरी जाने वाली सड़क का सर्वे कार्य विभाग द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा इस सड़क का निर्माण होने से एक दर्जन से अधिक गांवों को लीलासाह के पोखरा जाने के लिए सबसे सुगम रास्ता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में गांव के समीप सड़क का निर्माण या जीर्णोद्धार किया जाएगा।

तीन वर्षों में आप लोगों ने दो बार अपना बहुमूल्य वोट देकर विधानसभा में भेजा है। इसके लिए आजीवन आप सबका आभारी रहूंगा। दारौंदा विधानसभा के 39 पंचायतों में प्रमुख सड़कों को बना दिया गया है। सभी पंचायतों में चार या पांच सड़क का निर्माण कराया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा के पश्चिमी मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह ने की तथा संचालन मनीष कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर वशिष्ठ नारायण सिंह बमबहादुर सिंह, हरेश यादव, उमेश सिंह, राजमंगल मांझी, बीडीसी सदस्य संदीप कुमार आदि उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026