दारौंदा: शार्ट सर्किट से आग लगने से महिला समेत मां-बेटा झुलसे, एक पशु की मौत

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुदीपुर में शनिवार की रात एक झोपड़ीनुमा घर में शार्ट सर्किट से आग लगने से मां-बेटा झुलसने से घायल हो गए। वहीं इस घटना में एक मवेशी की झुलसने से मौत हो गई। सभी घायलों का उपचार महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में चल हा है। इस घटना में करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है। घायलों में वीरेंद्र यादव की पत्नी राजमती देवी एवं पुत्र अखिलेश कुमार यादव शामिल हैं। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी रह आग पर काबू पाया जा सका। घटना के संबंध में बताया जाता है कि रुकुंदीपुर गांव निवासी राजमती देवी अपने पुत्र अखिलेश कुमार यादव के साथ झोपड़ीनुमा घर में बैठी थी। तभी रात्रि करीब 10.30 बजे शार्ट सर्किट से उनके घर में आग लग गई। आग की लपट निकलता देख स्वजन अभी कुछ समझ पाते तब तक आग विकराल रूप धारण कर लिया।

इस दौरान राजमती देवी एवं पुत्र अखिलेश कुमार यादव झोपड़ी के पास बंधे मवेशी तथा सामान निकालने के दौरान झुलसने से घायल हो गई जबकि उनका पशु की झुलसने से मौत हो गई। अगलगी की सूचना मिलते ही गांव में अफरातफरी मच गई। काफी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी तथा आग बुझाने में जुट गए। कुछ ही देर में अग्निशमन दल पहुंचा और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया। इसके बाद ग्रामीण घायल मां-पुत्र को इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराए जहां दोनों को इलाज चल रहा है। इस घटना में अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना की सूचना थाना एवं सीओ दीनानाथ कुमार को दी गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026