परवेज अख्तर/सिवान: भोजपुरी सांस्कृतिक संस्थान के तत्वाधान में सीबीएस कल्चरल फाउंडेशन के सहयोग से 6 दिसंबर को प्रखंड के पकवलिया गांव में श्रीगुरु भागवत घर का उद्घाटन गुरुजी डा. चंद्रभानु सत्पथी के द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सांस्कृतिक भोजपुरी संस्थान के सदस्य प्रभात कुमार शुक्ला ने बताया कि पुलिस महानिदेशक पद से सेवानिवृत गुरुजी आध्यात्मिक चिंतक, लेखक, संगीतकार के साथ श्रीगुरु भागवत ग्रंथ के रचनाकार है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में देश के कई वरीय प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ भाजपा के सांसद एवं भोजपुरी फ़िल्मों के महानायक सह लोक गायक मनोज तिवारी भी उपस्थित रहेंगे। बताया कि कार्यक्रम के पश्चात धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन महाराजगंज शहर के बोर्ड मिडल स्कूल के मैदान में आयोजित होगा। जिसमें मनोज तिवारी एवं मंडली भक्ति गीत प्रस्तुत करेंगे। विदित हो कि कार्यक्रम को लेकर एक दिसंबर को बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु विभाग के प्रधान सचिव अरविंद चौधरी एवं डीएम अमित कुमार पांडेय सहित अन्य अधिकारी कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर चुके हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…