दारौंदा: पाकिस्तानी कंपनी से सकुशल वापस गांव पहुंचा मुकेश

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा दुबई में शारजाह में एक पाकिस्तानी कंपनी में कार्य कर रहे युवक बुधवार को सकुशल अपने घर मछौती लौट आया। उसके घर आने के स्वजनों का खुशी का ठिकाना नहीं रहा। घर लौटने पर मुकेश कुमार ने बताया कि एक पाकिस्तानी कंपनी में काम दो माह किए। इस कंपनी में आठ घंटे के बदले 12-12 घंटे तक काम कराया जाता था। तबीयत खराब होने पर भी जबरन काम कराया जाता था। काम करने से इन्कार करने पर उसके साथ मारपीट भी किया जाता था। उन्होंने कहा कि जब कुछ उपाय नहीं मिला तो मैंने अपना वीडियो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित किया।

इसी आधार पर अखबार एवं न्यूज चैनल पर चला। इसके बाद स्थानीय सांसद एवं विदेश मंत्रालय के सहयोग से दुबई से दिल्ली 24 जुलाई को आया। इसके बाद पटना होकर गांव पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सात दिनों तक मुझे जेल में बंद कर दिया गया था, परंतु वहां की प्रशासनिक अधिकारी काफी अच्छे थे। उन्होंने सभी प्रिंट मीडिया के प्रति आभार व्यक्त किया। सांसद कविता सिंह के अथक प्रयास से हम गांव तक पहुंचे। मछौती निवासी कमलदेव चौधरी ने बताया कि मेरा तीन पुत्र में सबसे छोटा मुकेश कुमार 18 मई को दुबई के शारजाह स्थित एक पाकिस्तानी कंपनी में वेल्डिंग का काम के लिए गया था। मुकेश के घर लौटने पर उसकी मां मीरा देवी समेत अन्य स्वजन भी काफी खुश दिखे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026