दारौंदा: नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने को लिए एनडीए प्रत्याशी को जीताएं : परिवहन मंत्री

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
परिवहन मंत्री शीला मंडल ने मंगलवार को सिवान संसदीय क्षेत्र की एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी विजय लक्ष्मी देवी के समर्थन में विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने का आह्वान किया। वे अखिल भारतीय धानुक एकता महासंघ के सिवान जिलाध्यक्ष धानुक कमलेश भारती के नेतृत्व में दारौंदा प्रखंड के पसीवड़, रगड़गंज, झंझवा, धनौता, बंसवरिया टोला, बिशुनपुरा, फतेहपुर, गोविंदापुर, शेरपुर, हड़सर, बीरती, नगई, उस्ती एवं दपनी गांवों में जनसंपर्क कर जदयू प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रदेश में कराए गए विकास कार्यों को गिनाया।

उन्होंने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री ने हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा है। उन्होंने स्कूली बच्चों को साइकिल योजना, पोशाक योजना, छात्रवृति योजना, युवा, महिला, अल्पसंख्यक, एसटी-एससी के लिए उद्यमी योजना, लघु उद्यमी योजना, जीविका से जुड़े महिलाओं के लिए रोजगार, पेंशन योजना, सभी वर्गों के लिए आरक्षण, सड़क, नलजल, नौकरी, रोजगार के अलावा अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दीं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को सुरक्षित एवं विकास के पहिये पर चलाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करना जरूरी है। उन्हीं के नेतृत्व में देश सुरक्षित रह सकता है। उन्होंने नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए जदयू प्रत्याशी की जीत आवश्यक है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष उमाशंकर सिंह, उमेश महतो, दिलीप महतो, राजदेव महतो, मैनेजर महतो, अशोक महतो के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।
—

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026