दारौंदा: मत्स्य सहयोग समिति चुनाव को ले नामांकन 18 से मतदान व मतगणना एक अप्रैल को

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के पत्र के आलोक में प्रखंड स्तरीय मत्स्य सहयोग समिति चुनाव की तिथि निर्धारित कर दी गई है। इस संबंध में निर्वाचन अधिकारी सह बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर प्रखंड स्तरीय मत्स्य सहयोग समिति के चुनाव की तिथि निर्धारित की गई है। इसके अनुसार नामांकन 18 मार्च से 20 मार्च तक होगा।

उन्होंने बताया कि नामांकन उक्त तिथि को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक होगा। 21 मार्च से 23 मार्च तक संविदा की जांच होगी, नाम वापस एवं प्रतीक चिह्न का आवंटन 25 मार्च को होगा। मतदाता एक अप्रैल को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा। मतदान एक अप्रैल की सुबह सात बजे से शाम साढ़े चार बजे तक होगा। इसके बाद उसी दिन शाम में ही मतों की गिनती की जाएंगी।

नामांकन प्रक्रिया के लिए कर्मियों को प्रतिनियुक्ति की जाएगी। उन्होंने बताया कि दो अधिकारी को सहायक निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है इसमें सांख्यिकी अधिकारी अजय कुमार मिश्रा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी उमेश कुमार राय हैं। अध्यक्ष और मंत्री पद के लिए नामांकन होगी। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार अधिनियम 2008 की धारा के तहत चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026