दारौंदा: पदाधिकारियों ने किया अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के कोड़ारी कला पंचायत में गुरुवार को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के द्वितीय चरण के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन इकाई का उद्घाटन एसडीओ रोचना माद्री, बीडीओ सूर्य प्रताप सिंह सेंगर, सीओ दीनानाथ कुमार, पंंचायती राज पदाधिकारी जनार्दन प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान एक समारोह को संबोधित करते एसडीओ ने कहा कि प्रत्येक घर से कचरा उठाने स्वच्छता कर्मी पहुंचेंगे।

उन्हें एक रुपये देकर गांव घर को स्वच्छ रखने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि जिम्मेवारी पंचायत क्रियान्वयन समिति को दी गई। इस दौरान पंचायतीराज पदाधिकारी ने कहा कि इस अभियान के तहत हर घर में मौजूद डस्टबिन से कचरे का उठाव कर अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई लाकर रखा जाएगा जहां जैविक एवं अजैविक के रूप में कचरा अलग किया जाएगा। गीला कचरा से जैविक खाद एवं केंचुआ खाद तैयार किया जाएगा। बीडीओ ने कहा कि जिससे स्वच्छता अभियान के साथ इससे जैविक खेती को बढ़ावा मिल सकेगा। साथ ही पंचायत स्तर योजना के क्रियान्वयन से रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके बाद अधिकारियों ने झंडा दिखाकर स्वच्छ कर्मियों को रवाना किया गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026