परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में शनिवार की रात हुई मारपीट की घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। जानकारी के अनुसार भीखाबांध में शनिवार की रात हुई मारपीट की घटना में जयनाथ राम की पत्नी गायत्री देवी तथा दूसरे पक्ष के किशुन मांझी के पुत्र राजा कुमार घायल हो गए। दोनों को इलाज महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल में कराया गया। वहीं भाउ छपरा गांव में आपसी विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट की घटना में भरत महतो की पुत्री पुतुल कुमारी, शत्रुघ्न महतो की पत्नी कमलावती देवी, चंदन महतो की पुत्री श्वेता कुमारी, भरत महतो के पुत्र अभिषेक कुमार घायल हो गए।
वहीं शेरही गांव में हुई मारपीट की घटना में जैनुद्दीन अंसारी के पुत्र हैजाद अंसारी, जमालुद्दीन अंसारी के पुत्र आशिक अंसारी, पत्नी नइमा बीबी घायल हो गई। वहीं डिबी गांव में हुई मारपीट की घटना में उमा यादव की विधवा दुलारी कुंवर, रामनरेश यादव की पत्नी किशोरी देवी, सुरेंद्र यादव की पत्नी सरिता देवी, रामपुकार यादव की पत्नी बबीता देवी, पुत्र आयुष कुमार तथा रामनरेश यादव के पुत्र सुरेंद्र यादव, रघुनंदन यादव की पत्नी लालमती देवी, रवींद्र यादव की पत्नी प्रभावती देवी, भैरों यादव की पत्नी इंदू देवी, पुत्री काजल कुमारी तथा राजकुमार यादव की पत्नी सविता देवी शामिल हैं। सभी घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…