परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा पूर्वोत्तर रेलवे के दारौंदा जंक्शन के समीप शनिवार को ट्रेन में चेन पुलिंग करने के आरोप में आरपीएफ ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार आरपीएफ दारौंदा हेड कांस्टेबल ऋषिकेश सिंह के साथ कांस्टेबल सत्येंद्र यादव शनिवार की सुबह चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे।
इसी दौरान ट्रेन (नंबर 05027) कांवरिया स्पेशल सुबह आठ बजे दारौंदा यार्ड से गुजर रही थी जिसकी चेनपुलिंग होने पर हार्न देते गाड़ी खड़ी हो गई। इस दौरान एक व्यक्ति ट्रेन से उतरकर भाग रहा था जिसे पकड़ लिया गया। गिरफ्तार व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र खालिसपुर निवासी संजय कुमार है। गिरफ्तार व्यक्ति को आरपीएफ ने रेलवे भेज दिया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…