दारौंदा: बाइक व मोबाइल लूट मामले में एक गिरफ्तार

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाने की टीम ने मंगलवार की शाम रामगढ़ा गांव में छापेमारी कर बाइक व मोबाइल लूट मामले के अप्राथमिक अभियुक्त राजवीर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि दो माह पूर्व करसौत गांव में तरवारा निवासी उपेंद्र कुमार की बाइक व माेबाइल लूट ली गई थी।

इस मामले में उपेंद्र कुमार ने थाना में आवेदन देकर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। इस दौरान पुलिस ने छापेमारी कर रामगढ़ा में निवासी राजवीर सिंह के यहां से लूट की मोबाइल बरामद की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले का उद्भेदन शीघ्र कर लिया जाएगा।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026