दारौंदा: चालक दिवस पर नेत्र चिकित्सा शिविर में डेढ़ सौ लोगों की जांच हुई

✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्य आदित्य फ्यूल परिसर में रविवार को चालक दिवस पर नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया था। शिविर में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत करीब डेढ़ साै लोगों की नि:शुल्क नेत्र जांच कर दवा व आवश्यक परामर्श दिए गए। इस मौके पर मुजफ्फरपुर के मंडल के शाखा प्रबंधक अमित कुमार ने चार पहिया वाहनों को हमेशा सीटबेल्ट पहनने, गाड़ी चलाते समय सड़क पर ध्यान रखने, गति सीमा को पार नहीं करने, यातायात नियमों का पानी करने आदि की जानकारी दी गई।

वहीं सेल्स पदाधिकारी कृष्ण कुमार मित्तल ने कहा कि वाहन चलाते समय ट्राफिक सिग्नल का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं, नियमित रूप से अपनी कार की देखरेख करें, ट्रैफिक सिग्नल का फालो करें, वाहन चलाते समय अपनी साइड व लेन में चलें आदि बातों की जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन चालकों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर ममता सिंह, कृष्ण सिंह, रंजन सिंह, टुनटुन कुमार, अभय सिंह, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार और सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष कार्यकारी बृजेश पाठक सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026