परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के डिब्बी गांव में जमीनी विवाद को लेकर आपस मे दो दो पक्षों में जमकर मारपीट जिसमें एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के दो लोगों को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. डिब्बी गांव निवासी राम ईश्वर यादव ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि मैं मसाला फैक्ट्री का निर्माण करा रह हूं. जिस काम को मेरी लड़की करा रही थी. जिसके बाद गांव के ही राजेश यादव, राम किशुन यादव, उमेश यादव, प्रिंस यादव व आदित्य यादव ने गाली गलौज करते हुए कार्य को रुकवाने लगें.
विरोध करने में लड़की के साथ मारपीट किया एवं उसकी मंगलसूत्र एवं सोने की सिकरी तोड़ लिया. जिसके बाद मेरी पुत्री ने इसकी सूचना मुझे दिया मैं मंगलसूत्र एवं सोने की सीकरी देने के लिए कहा तब तक मुझे भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. जिसके बाद ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया. जहां पर इलाज हुआ. इधर थाना में आवेदन मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…