परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के मंछा गांव में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने गई थी. इस दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा प्रशासन पर ईंट-पत्थर एवं डंडे से प्रहार किया गया था. जिसमें कई लोग घायल हुए थे. जेसीबी का शीशा भी टूट गया था एवं चालक को गंभीर चोटें आई थी जिसके बाद अंचलाधिकारी के आदेश के बाद थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने मंछा गांव निवासी प्रभुनाथ मांझी, हरिशंकर मांझी, पवन मांझी, केशव मांझी, सुनील मांझी, प्रेम मांझी, फूलमती देवी एवं मधु कुमारी पर थाना कांड संख्या 85/21 में प्राथमिकी दर्ज की थी.
इसके बाद दरौंदा थाना प्रभारी अजीत कुमार सिंह ने पूर्व में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था. एक व्यक्ति इसमें फरार चल रहा था. जिसको बुधवार की रात्रि में मंछा गांव में छापामारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक पवन कुमार है. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने जेल भेज दिया है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…