दरौंदा: पुलिस ने एक वारंटी को पकड़ कर भेजा जेल

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसाव मठिया गांव से एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में बताया जा रहा है कि युवक सरकारी कार्य में बाधा डालने एवं सरकारी चीज को क्षतिग्रस्त करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है. प्रखंड के कई गांव में बाढ़ का पानी लोगो के घर में घुस गया था. जिसके बाद 31 जुलाई 2020 को छपरा-सीवान मुख्य पथ पर सिरसाव मठिया गांव के सामने एनएच 531 पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पूर्व से बंद पुल को खोलवाने के लिए प्रशासन से मांग कर रही थी. इस दौरान कुछ लोगों ने प्रशासन के सामने सड़क काटने एवं सरकारी कार्यों में बाधा उत्पन्न करने लगे.

जिसके बाद घटना स्थल पर मौजूद प्रशासन द्वारा उग्र लोगों की वीडियो बना लिया गया. जिस के आधार पर पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों पर सरकारी कार्य में बाधा, सरकारी संपत्ति के नुकसान तथा लॉक डाउन के दौरान प्रदर्शन करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया था. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कुछ लोगों द्वारा न्यायालय से बेल करा लिया गया था. लेकिन सिरसाव मठिया गांव निवासी सोनू भारती ने एक वर्ष से बेल नही कराया था. वह काफी दिनों से फरार चल रहा था. जिसके बाद थाने के एसआई ललित कुमार ने छापेमारी करते हुए गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार युवक को पुलिस ने सीवान न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026