परवेज अख्तर/सिवान: जिले केदारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी-बरौली मुख्य पथ पर मड़सरा मध्य विद्यालय के समीप आठ फरवरी को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दवा दुकानदार को हथियार का भय दिखाकर 7.95 लाख लूट ली थी। इस मामले में पीड़ित चनचौरा निवासी इमाम हसन अंसारी ने अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई थी। घटना के 16 दिन बीत गए, इस मामले में पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं हो सकी है और ना ही बदमाशों की पहचान हो पाई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि लूट मामले में अबतक पुलिस को कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली है। पुलिस जगह-जगह सीसी कैमरे फुटेज की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल दो बदमाशों की पहचान कर ली है तथा गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। ज्ञात हो कि पीड़ित दवा दुकानदार घर सारण के एकमा प्रखंड एवं रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा में है। पुलिस का मानना है कि बदमाश भी उसी इलाके के होंगे। पुलिस उस तह तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…