परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के मांझी- बरौली मुख्य पथ स्थित मड़सरा मध्य विद्यालय के समीप 8 फरवरी को दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने दवा दुकानदार चनचौरा निवासी इमाम हसन अंसारी से 7.95 लाख की लूट ली थी। इस मामले में पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। इस क्रम में घटना के नौंवे दिन भी कोई ठोस सुराग पुलिस को हाथ नहीं लग सकी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि शक के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है लेकिन कोई पुख्ता जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसे छोड़ दिया गया। इस लूट मामले में पुलिस अबतक पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है।
वहीं बदमाशों की पहचान के लिए जुटी हुई है। जगह-जगह लगे सीसी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि दो बदमाशों को फिलहाल पहचान हो गई है। उनके बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है। अन्य दो बदमाशों की पहचान करने के लिए जगह-जगह संदेहात्मक ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसी फुटेज में स्पष्ट चेहरा नहीं दिख रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ित दवा दुकानदार का घर सारण के एकमा प्रखंड एवं रसूलपुर थाना क्षेत्र के चनचौरा में है। पुलिस का मानना है कि अपराधी भी उसी इलाके क्षेत्र के होंगे। इस मामले में चनचौरा निवासी इमाम हसन अंसारी के बयान पर चार अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…