✍️परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा प्रखंड मुख्यालय स्थित बीआरसी परिसर में सोमवार को प्रधानाध्यापकों की बैठक दो पालियों में होगी। इस संबंध में बीईओ शिवजी महतो ने बताया कि पहली पाली में बगौरा, दारौंदा, धनौती, कोड़ारी, भरौली, जलालपुर, संकुल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय बगौरा, गौरीशंकर उच्च विद्यालय, हड़सर धनौती उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल होंगे।
जबकि दूसरी पाली में वैदापुर बिशुनपुरा, रुकुंदीपुर, रामगढ़ा, पकवलिया, सवान विग्रह संकुल संसाधन केंद्र के अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के प्रधानाध्यापक सहित तथा उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक शामिल होंगे। पहली पाली की बैठक अपराह्न दो बजे से होगी जबकि दूसरी पाली की बैठक अपराह्न तीन बजे से होगी। बैठक में शिक्षा विभाग द्वारा जारी दिशानिर्देश के आलोक में आवश्यक दिशा निर्देश दिया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक को सूचना संकुल संचालकों के माध्यम से दी गई है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…