दारौंदा: शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से पचास हजार की संपत्ति जलकर राख

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के नवलपुर में शुक्रवार की दोपहर में शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से तीन बेढ़ी में आग लग गई। इस दौरान उसमें रखे भूसा, अनाज समेत करीब 50 हजार की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में अग्निशमन व ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। बताया जाता है कि नवलपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर बिजली के शार्ट सर्किट से निकली चिंगारी से मुनमुन कुमार राम तथा बादशाह साह के मकान के बगल में स्थित हुए बेढ़ी (भुसौल) में आग पकड़ लिया।

अभी लोग कुछ समझ पाते तथा आग बुझाने का प्रयास करते तब तक बेढ़ी में रखे अनाज व भूसा जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही मौके अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंची और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने में सफल हुई। इस अगलगी में करीब 50 हजार की संपत्ति को नुकसान हुआ है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026