परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के लीला साह पोखरा स्थित खुशी जनरल स्टोर का ताला तोड़ कर करीब एक लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार चिंतामनपुर निवासी राजेश कुमार यादव ने थाना में अज्ञात के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आवेदन में कहा है कि शनिवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चला गया था।
इस दौरान चोरों देर रात्रि चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 हजार रुपये नकद, दो मोबाइल, खाद्य सामग्री समेत करीब एक लाख रुपये से अधिक की संपत्ति की चोरी कर ली। जब रविवार की सुबह दुकान पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा हुआ था और दुकान से 20 हजार रुपये नकद समेत करीब एक लाख से अधिक की संपत्ति गायब थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…