दारौंदा: अगलगी में तीन लाख की संपत्ति जल राख, एक व्यक्ति घायल

✍️परवेज़ अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव गांव में शनिवार की रात में एक झोपड़ीनुमा घर में आग लगने से करीब तीन लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। वहीं इस घटना में एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल हो गया। उसका इलाज स्थानीय चिकित्सकों द्वारा किया गया। घायल की पहचान सिरसांव निवासी रामअवतार प्रसाद के रूप में हुई है। बताया जाता है कि राम अवतार प्रसाद का तबीयत खराब थी। स्वजन मोमबत्ती जला कर उन्हें दवा देने के तैयारी कर रहे थे तेज हवा चलने से मोमबत्ती गिरने से कपड़े में आग पकड़ लिया।

अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब आग विकराल रूप धारण कर लिया। इस दौरान राम अवतार प्रसाद बाहर निकलने के दौरान आंशिक रूप से जल गए। वहीं आग की लपट तेज होने के कारण आग पूरे घर में फैल गया और घर में रखे अनाज, कपड़ा, सात हजार रुपये नकद समेत तीन लाख से अधिक की संपत्ति जलकर राख कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की गाड़ी पहुंच ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाई।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024