दारौंदा: मुखिया पति के हत्यारों की गिरफ्तारी को ले छापेमारी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा प्रखंड के रुकुंदीपुर पंचायत की मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप तिवारी की हत्या मामले में नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि अन्य आरोपितों को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश जारी है। उनके मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है।

ज्ञात हो कि सात नवंबर की शाम अपनी बाइक से मुखिया पति प्रदीप तिवारी महाराजगंज से घर लौट रहे थे तभी जगदीशपुर गांव के समीप बदमाशों ने उन्हें गोली मारकर दी। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें इलाज के लिए महाराजगंज अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। इस मामले में उनके पुत्र के बयान पर सात लोगों को आरोपित किया गया था। इसमें एक आरोपित को पुलिस ने उसी दिन गिरफ्तार कर ली तथा तीन आरोपित ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026