परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रानीबारी में 14 मई की देर शाम कुछ लोगों ने मड़सरा निवासी नारायण यादव को मारपीट कर घायल कर दिया था। घायल का इलाज के पीएमसीएच में चल रहा था जहां बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में मृतक के पुत्र अनिल यादव ने थाना में आवेदन देकर खड़सरा निवासी मोनू सिंह, मुकेश यादव, सुबोध सिंह, रंजीत सिंह तथा सोनू यादव को आरोपित किया था। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
थानाध्यक्ष प्रवीण व इंस्पेक्टर बालेश्वर राय ने दलबल के साथ आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की, लेकिन किसी भी आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। ज्ञात हो कि थाना क्षेत्र के रानीबारी में 14 मई को हुई मारपीट में मड़सरा निवासी नारायण यादव गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिया गया था। घायल का इलाज पीएमसीएच में चल रहा था जहां 17 मई को मौत हो गई।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…