दारौंदा: उच्च न्यायालय के आदेश पर अतिक्रमण हटाना शुरू

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा उच्च न्यायालय के आदेश पर मंगलवार को प्रखंड कार्यालय के चारदीवारी पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। इस मौके पर सीओ दीनानाथ कुमार एवं महाराजगंज सीओ रवींद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। सीओ ने बताया कि उच्च न्यायालयट में अतिक्रमण हटाने को लेकर मामला चल रहा था। कोर्ट के आदेश के बाद प्रखंड कार्यालय की चारदीवारी पर 23 लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया जिससे मुक्त कराने का नोटिस दिया गया था। इसमें नोटिस भेजकर अतिक्रमण मुक्त करना था, लेकिन 10 दिनों का उक्त लोगों अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था। आदेशानुसार अतिक्रमण नहीं हटाने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाना शुरू किया गया। इस संबंध में सीओ ने बताया कि सभी चिह्नित एवं नोटिस भेजने वाले सभी काे अतिक्रमण देर रात तक हर हाल में हटाने का प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि लोगों द्वारा गैर मजरुआ आम सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पक्का व कड़कटनुमा घर को बुलडोजर चलाकर खाली कराया गया है। अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में नोटिस दी गई थी। बावजूद अतिक्रमणकारी अवैध कब्जा से जमीन को मुक्त नहीं कर रहे थे। पुलिस की मौजूदगी में सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाया गया। उच्च न्यचायालय में अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया था। डीएम के के आदेश पर जिला प्रशासन ने सीओ के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान अनुमंडल से आए अनुमंडल निर्वाचन अधिकारी दिलीप कुमार सिंह, थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर, एसआइ कृष्ण देव प्रसाद तथा दारौंदा थाना की पुलिस सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष पुलिस बल तैनात थे। इस मौके पर दारौंदा- पिपरा में पुलिस छावनी में तब्दील हो गई थी। मौके पर अतिरिक्त महिला व पुरुष पुलिस बल के जवान उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026