दारौंदा: आरपीएफ ने ट्रेनों में पत्थरबाजी, आगजनी, चेन पुलिंग रोकने को चलाया जागरुकता अभियान

परवेज अख्तर/सिवान: दारौंदा जंक्शन के आरपीएफ द्वारा विभिन्न गांवों में जाकर लोगों को ट्रेनों पर पत्थरबाजी, आगजनी, चेनपुलिंग रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को इससे होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई। इस अभियान का नेतृत्व दारौंदा आरपीएफ चौकी प्रभारी शैलेंद्र कुमार पांडेय ने किया।

चौकी प्रभारी ने बताया कि बसवरिया टोला, रामापाली, उजांय, नवलपुर, फतेहपुर, सिरसांंव, पसनौली आदि गांवों में जाकर करीब 400 लोगों को चलती ट्रेन में पत्थरबाजी नहीं करने, रेलवे ट्रैक के बगल में आगजनी नहीं करने, रेलवे ट्रैक को पार नहीं करने, बंद रेलवे गेट को पार नहीं करने, चलती गाड़ी में बिना उचित कारण का चेन पुलिंग नहीं करने, बिना टिकट यात्रा नहीं करने, ट्रेन में सफर के दौरान कचरा को निर्धारित स्थान पर ही रखने, अजनबी यात्रियों से खाने-पीने की वस्तु नहीं लेने आदि के लिए जागरूक किया गया है। साथ ही लोगों को सुरक्षित यात्रा करने की जानकारी दी गई। इस मौके पर आरपीएफ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026