परवेज अख्तर/सिवान: बिहार सरपंच पंच महासंघ के आह्वान पर प्रखंडों में 11 सूत्री मांगों को लेकर पांच सितंबर 2023 को पूर्वाह्न 11 बजे धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। संघ के सदस्यों ने बताया कि सभी प्रखंड मुख्यालयों पर राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया जाएगा तथा मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री तक पहुंचाना है। विदित हो कि सात अगस्त को पटना एवं मुजफ्फरपुर के जय माता ट्रांसपोर्ट परिसर में संघ कोर कमेटी की बैठक हुई थी।
इसमें निर्णय लिया गया कि प्रथम चरण में पुतला दहन कर अपनी शक्ति एकता का परिचय देंगे। कोड़ारी कला के सरपंच धु्रव शंकर ने बताया कि दूसरे चरण में सभी प्रखंड मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना दिया जाएगा, तृतीय चरण में दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर चंपारण के मितहरबा से न्याय यात्रा निकलकर सामूहिक हस्ताक्षर अभियान चलाते हुए पटना पहुंचकर मंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं मुख्यमंत्री को हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र सौंपा जाएगा।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…