परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र में दो माह में युवक की हत्या कर शव फेंकने की यह दूसरी घटना है। इस घटना को लेकर ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि रमसापुर पंचायत के लोपर स्थित रमनामा बाबा मठ स्थित तालाब में 28 सितंबर 2023 को महाराजगंज थाना क्षेत्र के जगदीशपुर निवासी मिथिलेश कुमार राय का शव ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया था। इस मामले में मृतक के स्वजन के बयान पर दारौंदा थाना में अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी कराई गई थी।
उसने आरोप लगाया कि मिथिलेश अपने बुआ के घर 10 दिनों से रह रहा था। वह 26 सितंबर को अचानक गायब हो गया तथा उसका शव 28 सितंबर को लोपर स्थित रमनामा बाबा मठ के समीप तालाब से बरामद किया गया। इस मामले में अभी पुलिस किसी बदमाश को गिरफ्तार नहीं कर सकी है तभी सवान विग्रह में बदमाशों ने राजू राम की हत्या कर सड़क किनारे खेत में फेंक पुलिस प्रशासन को चुनाैती दे डाली। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पुलिस दोनों मामले की जांच अपने स्तर कर रही है। शीघ्र बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…