परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के धनाडीह मोड़ के समीप एक दुकान के छत से पुलिस ने शव बरामद किया. बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह में दुकानदार दुकान खोलने के लिए आए. तभी दुकान के पीछे साइकिल देखा. साइकिल पर एक कपड़े के थैला में कुछ कपड़े बांध कर रखा गया था. आस पास दुकानदारों ने देखा कि साइकिल वाला व्यक्ति नहीं मिला.
जिसके बाद दुकानदार छत के ऊपर गया तो देखा कि एक बिना कपड़े पहने व्यक्ति सोया है. धूप अधिक निकल जाने के बाद भी व्यक्ति नहीं उठा तो उसको जगाने का प्रयास किया गया. जब नहीं उठा तो लोगों को शक हुआ. जिसके बाद दुकानदारों द्वारा थाना प्रभारी कैप्टन शाहनवाज को सूचना दी गयी. सूचना मिलते ही प्रशिक्षु एसआई साधना कुमारी घटना स्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद सीवान पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…