परवेज अख्तर/सिवान: सिवान -छपरा मुख्य पथ पर दारौंदा थाना क्षेत्र के धनौती गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप शुक्रवार की देर शाम हथियार का भय दिखाकर कर तीन बदमाशों ने एक व्यक्ति से एक लाख 85 हजार रुपया छीन लिया। घटना की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दिया । बताया जाता है कि मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र राजीव रंजन राय शुक्रवार को मोटरसाइकिल से दारौंदा आए हुए थे।
काम करने के बाद बाइक से मैरवा जाने के दौरान धनौती गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप जैसे ही पहुंचे तभी तीन बदमाशों ने हथियार का भय दिखाकर कर उनके पास मौजूद एक लाख 85 हजार रुपया छीन लिया तथा फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित ने थाने में एक आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी प्रवीण कुमार प्रभाकर ने बताया कि पीड़ित ने आवेदन दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…