दारौंदा: विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन

परवेज अख्तर/सिवान: सरकारी विद्यालयों में शनिवार को कक्षा सात के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कक्षा सात के बच्चों ने घर से अपनी मनपसंद प्रोजेक्ट बनाकर लाए थे। इन प्रोजेक्ट को अभिभावकों को दिखाया गया तथा बच्चों को विज्ञान ज्ञान को विकसित करने के लिए जागरूक करने की जानकारी दी गई। ज्ञात हो कि इस संदर्भ में प्राथमिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा सिवान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी की तरफ से प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय निरीक्षक के लिए निर्देश जारी किया गया था। इसमें यह निर्णय लिया गया था कि जनवरी, फरवरी और मार्च में कक्षा छह, सात एवं आठ के छात्र-छात्राओं के अभिभावकों के साथ अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

इसी कैलेंडर के मुताबिक 25 फरवरी को कक्षा सात के बच्चों के अभिभावकों के साथ शिक्षकों द्वारा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी माध्यमिक विद्यालय दारौंदा, माध्यमिक विद्यालय कोड़ारी कला, माध्यमिक विद्यालय कौथुआ सारंगपुर, उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, माध्यमिक विद्यालय बालबंगरा, माध्यमिक विद्यालय करसौत, माध्यमिक विद्यालय पकवलिया, उत्क्रमित मध्य विद्यालय मड़सरा समेत अन्य मध्य विद्यालयों में आयोजित की। इस मौके पर अनिल कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद, कमलेश सिंह, रवींद्र कुमार, लालबाबू सिंह उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026